धूम्रपान दे सकता है आपको आंत से जुड़ी यह बीमारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2017 - 07:13 PM (IST)

लोगों के स्वास्थ्य पर धूम्रपान के कई दुष्प्रभावों से तो लगभग सभी अवगत हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि सिगरेट पीने से आंतों को क्षति पहुंच सकती है और कोलाइटिस का खतरा बढ़ सकता है। अनुसंधानकर्ताओं ने सिगरेट के धुएं के सम्पर्क में आने वाले चूहे पर इस प्रभाव के लिए जिम्मेदार खास रक्त कोशिका एवं प्रोटीन को चिन्हित किया है।  

‘फ्रंटियर्स इन इम्युनोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से वैज्ञानिकों को आंत के सूजन से जुड़ी बीमारियों के उपचार में मदद मिल सकती है और इससे कोलाइटिस के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है। पहले किए गए शोध में पाया गया था कि धूम्रपान के कारण फेंफड़ों में सूजन से आंत पर प्रभाव पड़ सकता है।   

दक्षिण कोरिया के क्यूंग ही विश्वविद्यालय के ह्युंसू बे ने कहा, ‘‘फेंफड़े के वायु तंत्र और आंत प्रणली में कई समानताएं हैं।’’ बे ने कहा, ‘‘दिलचस्प है कि पारंपरिक कोरियाई चिकित्सा में फेंफड़ा और बड़ी आंत के बीच संबंध पर जोर दिया गया है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static