भारत की पहली महिला फोटोग्राफर का आज हैं जन्मदिन, डूडल ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 05:46 PM (IST)

भारत की पहली महिला फोटोग्राफर होमी व्यारावाला का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मानित किया है। व्यारावाला का जन्म 1913 में गुजरात के एक पारसी परिवार में हुआ। 

व्यारावाला के पिता एक ट्रैवलिंग थिएटर कंपनी में काम करते थे। व्यारावाला ने बांबे यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने फोटो खींचना शुरु किया। 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्हें दिल्ली के ब्रिटिश इनफॉरमेशन सर्विस में नौकरी मिल गई। होमी व्यारावाला ने कई एेतिहासिक क्षणों की फोटो खींचकर इतिहास सजोंया लेकिन पति की मौत के बाद उन्होंने फोटोग्राफी करना छोड़ दिया।  
PunjabKesari
पति की मौत के बाद वह गुजरात में अकेले रहने लगी। 1989 में उनके बेटे की भी मौत हो गई। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 15 जनवरी 2012 को उनका निधन हो गया। व्यारावाला ने मोहनदास गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की खूब तस्वीरें ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static