प्रैग्नेंसी में खाएं हैल्दी और टेस्टी स्नैक्स, सेहत रहेगी अच्छी

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 06:43 PM (IST)

गर्भवती महिला को क्या खाना चाहिए : प्रैग्नेंसी में महिला के शरीर को हर समय ऊर्जा की जरूरत होती है। इस दौरान खान-पान का बहुत ध्यान रखा जाता है क्योकि गर्भावस्था में भूख बहुत लगती है। ऐसे में थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ न कुछ खाना जरूरी होता है। जिससे भूख भी शांत हो जाए और बच्चे को पूरा पोषण भी मिले। वैसे तो गर्भवती महिला को कई तरह की खट्टी-मीठी और चटपटी चीजें खाने का मन करता है लेकिन इस समय बार-बार एक ही तरह का खाना खाना ठीक नहीं हैं। विटामिन,मिनरल्स,प्रोटीन,आयरन युक्त भोजन और स्नैक्स सेहत के लिए बैस्ट हैं। अपनी फूड क्रेविंग को शांत करने के लिए हर बार खाना खाना ठीक नही हैं। इसके लिए स्नैक्स बैस्ट ऑप्शन है। 

 


प्रैग्नेंसी में भूख भूख लगे तो क्या करे

 

स्प्राउटिड दालें
अंकुरित दालों में विटामिन,आयरन,फाइबर,प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व शामिल होते हैं।इसे स्लाद,चाट या रायते की तरह भी खा सकते हैं। 
 

ओट्स और प्रोटीन युक्त बिस्कुट
खाना खाने के बाद भी भूख का अहसास हो रहा है तो स्नैक्स के तौर पर बिस्कुट खाएं। ओट्स वाले कुकिज सेहत के लिए बैस्ट हैं। 
 

दूध और दही
प्रैग्नेंसी में प्रोटीन और कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ष हैं। दिन में 3-4 बार दूध का सेवन करें। इससे बच्चे की हड्डियों का विकास अच्छे तरीके से होगा। गर्भावस्था में दूध पीने का मन नहीं कर रहा तो इसकी जगह पर दही खाएं। आप इसमें पसंदीदा फ्रूट डालकर भी खा सकती हैं। 
 

दलिया
स्नैक्स के तौर पर वेजीटेबल दलिया आएं। इससे भूख भी शांत हो जाएगी और साथ ही मां और बच्चे को पूरा पोषण भी मिलेगा। ढोकला,उपमा,इडली भी बैस्ट हैं। 
 

सैंडविच
ब्राउन ब्रेड से बना सैंडविच खाना भी फायदेमंद है। इसमें खीरा,टमाटर,पनीर,गाजर आदि डाल सकती हैं। 
 

चने की चाट
काले चने के उबाल कर इसमें प्याज,टमाटर,नींबू,हरा धनिया डालकर चाट बनाएं। यह प्रोटीन,आयरन,कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत अच्छा स्त्रोत है। 

 

फैशन हो या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static