Unmarried, इन तरीकों से सजाएं अपने घर को! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2016 - 02:31 PM (IST)

अकसर हम देखते है कि लड़कों का कमरा गंदा रहता है। सारा सामान इधर-उधर बिखरा रहता है जो लड़के परिवार के साथ रहते है उनके घर पर तो महिलाएं उनका कमरा साफ कर देती है लेकिन जो लड़के पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से बाहर रहते है। उनके लिए ये सब थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

 

अगर आप भी घर से बाहर रहते है तो आप भी अपने छोटे से घर को कमरे की तरह सजा सकते है। यह सजावट आपके घर को आकर्षक ही नहीं बल्कि इससे आपके घर में आने वालों को भी खुशी होगी।  आइए जानें कैसे आप अपने घर को सजा सकते है।

 

- अपनी इच्छा अनुसार अपने कमरे को सजाएं

 

आप अपने घर को कैसे सजाना चाहते है यह तो आप पर निर्भर करता है। अगर अक्सर दोस्तों का जमावड़ा आपके घर में लगा रहा है तो अपने घर को एक कूल लुक दें। 

 

- लाइटिंग

 

आप अपने घर पर अलग-अलग तकह की लाइटे लगा सकते है। इससे आपका घर का माहौल रंगीन बनेगा। इसके इलावा कमरे को आकर्षक बनाने के लिए आप मोमबत्ती और रंग-बिरंगे दीपकों को भी रख सकते हैं।

 

 

- कमरे की सफाई

 

आपको अपने कमरे की सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। घर में चादरों, तौलियों व अन्य जरुरी चीजों को हमेशा दो की मात्रा में रखें ताकि जब एक को आप धोने के लिए डाल दें तब बिछाने के लिए दूसरा जोड़ा मौजूद हो। ये चीजों हमेशा गहरे रंगों की खरीदें  क्योंकि सफेद व फीके रंग आपके घर को आकर्षक रुप प्रदान नहीं करेंगे।

 

- म्यूजिक सिस्टम

 

जब भी आप बोर हो रहे हो तो आप अपने पंसद के गाने सुन सकते है इसलिए एक अच्छा सा म्यूजिक सिस्टम अपने घर में रखे।. इसके अलावा ये हर अवसर पर काम आता है।

 

-  कांच के गिलास

 

ज्यादातर लड़कोें की पार्टियां बिना शराब के पूरी नहीं होती। अगर आप अपने घर में कांच के गिलास रखेंगे तो ये आपकी पार्टी की शान को बढ़ा सकते हैं।

 

- सजावट की वस्तुएं

 

आप अपने घर को आकर्षक बनाने के लिए कमरे में कुछ पेंटिंग व शो पीस रख सकते है। इसके अलावा, खिड़कियों पर पर्दे डालें और अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो घर में एक बुक शेल्फ के लिए भी स्थान बनाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static