यूं सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2016 - 03:36 PM (IST)

नवरात्रि और दशहरे के बाद अब हर तरफ करवा चौथ की धूम है। यह व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। लोग तो इस खास व्रत के लिए महीना पहले तैयारिया करनी शुरू कर देते हैं। करवा चौथ के दिन औरतें सोलह श्रृंगार करती हैं और पूजा करती हैं। इस व्रत में पूजा के लिए थाली का खास महत्व होता है। मेंहदी लगे हुए हाथों में सजी धजी पूजा की थाली में रखा सामान बहुत अच्छा लगता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की थाली किस तरह सजानी चाहिए।


ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली 


1. एक थाली लेकर इसे अपना पसंदीदा रंग कर सकती हैं। इस पर लाल रंग का पेपर चिपका दें। आप इस पर पेंट से स्वास्तिक का शुभ चिन्ह भी बना सकती हैं। 

2. रंग-बिरंगे मोतियों और स्टोनस वाले गोटे को थाली के किनारों पर लगा दें। इससे थाली की ग्रेस बढ़ जाएगी। 

3. दो छोटी कटोरी लेकर एक में कुमकुम और दूसरी में चावल रख दें। एक दीया जो थाली के रंग से मेल खाता हो,इसे भी आप अपनी पसंद से सजा सकती हैं। इसे थाली में रख लें। 

4. एक मिट्टी का मटका जो पूजा के लिए इस्तेमाल होता है, को थाली के रंग से मैच करता पेंट करें। आप इसे स्टोन या गोटे से सजा सकती हैं। 

5. छलनी जिसे पूजा में इस्तेमाल किया जाता है को थाली,छलनी और मटके की तरह सजाएं। इसे थाली के ऊपर रखें ताकि पूजा करते समय आसानी हो।

 6. अब थाली को ढक्कने के लिए इसके ऊपर से लाल,गोल्डन और प्रिंटिड रंगों के कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static