घर में हैं pet तो एेसे करें उनकी Care (pics)

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 02:49 PM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल के साथ अब जानवर भी घर के हिस्सा बन गए है। अाज हर घर में अापको एक पेट देखने को मिल जाएंगा। यह जल्दी ही इंसान के दिल में अपनी जगह बना लेते है लेकिन क्या अापको पता इनके देखभाल करना भी कितना जरूरीू है अापकी जरा सी चूक अपके और इनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आपके घर में भी एक मासूम सा कुत्‍ता या बिल्‍ली है तो इनका ख्‍याल रखें और इन जरुरी बातों पर ध्‍यान दें।
 
 
1 ग्रूमिंग 
 
अगर आपके पालतू जानवर को ग्रूमिंग की जरुरत है तो ही करें, क्योंकि उनके बाल कई बार गंदे हो जाते हैं। ग्रूमिंग यानि उनकी त्वचा में थोड़ा तेल लगाना।
 
2. खाना खिलाएं 
 
अपने पालतू को सही समय पर खाना खिलाएं ना बहुत ज्यादा और ना बहुत कम। एक बात आपको यह भी पता होना चाहिए कि वो कब भूखें हैं और कब सिर्फ वो आपका ध्यान खीचने के लिए आपको परेशान कर रहे हैं।

3. बर्तन साफ़ करें 
 
अपने पेट के खाने वाले बर्तन को महीने में एक दो बार जरूर साफ करें और साफ खाना दें।

4. पालतू जानवरों पर ध्यान 
 
वैसे तो हर जानवर अपने ऊपर ध्यान खीचने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ते कुछ ज्यादा ही करते हैं। जैसे अगर आप उन से हाय कहेंगे या कैसे हो वो नहीं समझ सकते हैं लेकिन इससे उन्हें लगता है कि आप उन्हें देख रहें हैं।
 
5. कुत्ते को टहलने ले जाएं
 
कुत्तों के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरुरी हैं इसके लिए उन्हें भी एक्सरसाइज की जरुरत होती है जिससे वो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। 
 
6 फिजिकल कांटेक्ट
 
अपने पालतू जानवर से फिजिकल कांटेक्ट जरूर रखें इससे उनके करीब जाने का मौका मिलता है और वो आपके और करीब आजाते हैं। अपने पेट के साथ खेले, घास में उसके साथ बैठे और उसके साथ पागलपन जैसी हरकते करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static