रात को नहाने से मिलते हैं ये लाभ (pics)

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 06:00 PM (IST)

आजकल की जिंदगी भागदौड़ की और प्रदूषण भरी जिंदगी हैं। जिसमें दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को अच्छी नींद का आना बहुत जरूरी है। एेसे में रात को स्नान करना आपकी नींद को बेहतर कर सकता हैं अौर शरीर की कई समस्याअों को कम।  आइए रात के समय स्नान करने के बारे में कुछ जरुरी बातें हम आपको विस्तार में बताते हैं।
 
 
1. ठंडे और गरम पानी से स्नान 
 
ठंडे पानी से स्नान करने पर दिमाग ठंडा रहता हैं इसके इलावा शरीर का सौंदर्य भी बढ़ता हैं। गर्म पानी से स्नान करने पर रक्त-संचार सही रहता है। स्नान करने से आपकी दिनभर की थकान एकदम से दूर हो जाती हैं, जिससे आपको बहुत अच्छी नींद आती हैं। 
 
 
2. मोटापा कम
 
जब हम बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती हैं जिससे हमारा मोटापा कम होता हैं।
 
3. त्वचा में चमक
 
ठंडे पानी से नहाने से त्वचा चमकदार रहती हैं। अगर आप पिंपल्स से परेशान है तो ठंडे पानी से नहाएं। इससे आपकी त्वचा रुखी और बेजान होने से भी बची रहती है।
 
4. इम्यूनिटी लेवल
 
रात के समय नहाने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी लेवल बढ़ता हैं।
 
5. मूड फ्रेश 
 
नहाने से हमारा चेहरा खिला-खिला सा रहता हैं जिससे हमारा मूड भी फ्रेश होता हैं और रात को अच्छी नींद आती हैं।
 
6. हाई ब्लड प्रेशर 
 
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो रात को नहाने से ब्लड प्रेशर में कमी आती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static