मौसंबी का जूस पीने से मिलेेंगे कई बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 12:41 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत)- खट्टे-मीठे स्वाद वाला मौसंबी फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी ,मिनरल्ज और फाइबर पाए जाते है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते है। इसे मीठा नींबू भी कहा जाता है। डॉक्टर भी बीमार व्यक्ति को मौसंबी खाने या उसका जूस पीने की सलाह देते है। आज हम आपको मौसंबी के जूस के चौंका देने वाले फायदों के बारे में बताएगेंं।

1.दिल की बीमारी
मौसंबी के जूस का नियमित रुप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है। 
2.त्वचा में चमक

PunjabKesari
चेहरे में चमक लाने के लिए मौसंबी के जूस का सेवन करना चाहिए। यह चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और गर्दन पर होने वाले कालेपन को भी दूर करता है।
3. पानी की कमी
गर्मी में जब शरीर में पानी की कमी हो जाएं तो ज्यादा से ज्यादा मौसंबी का जूस पीना चाहिए।
4.कब्ज 
गर्मी में इस जूस का सेवन पेट की सभी समस्याओं के लिए रामबाण है। यहां तक कि इसका रोज सेवन करने से कब्ज तक की समस्या भी खत्म हो जाती है।
5.दांतों और मसूढ़ों के लिए फायदेमंद

PunjabKesari
इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से दांतों और मसूढ़ों में होने वाले स्कर्वी रोग को दूर किया जा सकता है। 
6.कैल्शियम से भरपूर

PunjabKesari
मौसंबी का जूस में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गर्भवती मां को इसका नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। यह मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
7.खून को साफ करे
खून गंदा होने के कारण शरीर में फोड़े-फुंसियां और खाज-खुजली की समस्या होती है।इसलिए हर रोज सुबह-शाम मौसंबी का जूस पीना चाहिए जो खून को साफ करता है और सभी समस्याओं से छु़टकारा दिलाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static