सेहत के लिए अच्छा है पादना, रोचक बातें जान रह जाएंगे भौचक्के

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 03:51 PM (IST)

जिंदगी में हमें तरह-तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है पाद का आना। जब चार लोग एक ग्रुप में बैठे हों और कहीं से गन्दी बदबू आ जाए तो सब एक-दूसरे पर इस तरह शक करने लगते हैं। मानो किसी ने गैस पास नहीं की हो बल्कि किसी का खून कर दिया हो। और तो और कुछ लोगों का व्यवहार तो ऐसा होता है मानो उनके पेट में गैस बनती ही नहीं है। इस हालत में गैस पास करने वाला आदमी भी ऐसा व्यवहार करने लगता है कि उसने कुछ नहीं किया है। कारण कि इतनी जिल्लत कौन झेले।

इस बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो धीरे-धीरे से गैस पास कर देते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो शर्मिंदगी से बचने के लिए लम्बे समय तक पाद को रोककर रखते हैं। मगर गैस को जबरन रोककर नहीं रखना चाहिए। इसका नुकसान है। इसके उलट गैस पास करने के फायदे हैं। जैसे

 

1. पेट की सूजन को कम करता है।
2. इससे पेट हलका होता है। 
3. पाद को सूंघने से कैंसर,सैल डैमेज या हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
4.पाद कीटाणुओं को संचारित कर सकता है
5.पादने से पता चलता है कि आप अच्छी डायट फॉलो नहीं कर रहे।
6.पादने से हमारे शरीर  को सुकून मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sonia Goswami

Recommended News

static