त्योहारों के सीजन में ट्राई करें ये मेहंदी डिजाइन्स

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2016 - 02:14 PM (IST)

सरल मेहंदी डिजाइन : त्यौहारों का सीजन चल रहा है। करवाचौथ को आने में कुछ ही दिन बाकी है। एेसे में करवाचौथ की तैयारियां खूब चल रही हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति के नाम की मेहंदी लगाती है। मेहंदी लगाने का पारम्परिक और धार्मिक महत्व है। भारत में एेसी कई रस्में है जहां मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। आज हम आपके कुछ अलग और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए है, जिन्हे आप करवाचौथ पर लगा सकते है। 

 

1. अरेबिक

भारत में अरेबिक मेहंदी का चलन काफी बढ़ गया है। यह मेहंदी देखने में काफी सुंदर लगती है। इस मेहंदी में हाथों पर बेल की आकृति दी जाती है। त्यौहारों में अरेबिक मेहंदी के डिजाइन्स में हाथों पर फूलों की खूबसूरत बेलें बनाई जाती हैं। 

2. राजस्थानी

देखने में राजस्थानी मेहंदी काफी पारम्परिक लगती है। इसमें पान के पत्ते, आम के पत्ते. चौकोर और दिल के आकार का इस्तेमाल किया जाता है। राजस्थानी मेहंदी से हाथ भरा हुआ नजर आता है। 

3. काली मेहंदी

काली मेहंदी का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ गया है। इसका इस्तेमाल मेहंदी के डिजाइन को आउटलाइन करने के लिए किया जाता है। यह मेहंदी को डार्क लुक देता है।

4. मारवाड़ी

अधिकतर महिलाओं को मारवाड़ी मेहंदी लगाना पसंद है। ज्यादातर दुल्हनें इस मेहंदी को लगवाती है। इसमें हाथों पर विभिन्न चित्र बनाए जाते हैं, जिसमें दुल्हा-दुल्हन और कुछ अन्य चित्र हाथों पर दिखाई देते है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static