त्वचा की ये 5 प्रॉबल्म रातों-रात होंगी दूर (PICS)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2016 - 06:47 PM (IST)

ज्यादातर लड़कियां अपनी स्किन प्रॉबल्मस को लेकर परेशान रहती है। वह सोचती है कि उनकी स्किन पर कोई दाग या पिंपल्स ना हो और वह रातों-रात सुंदर बन जाएं। अाज हम अापका यह सपना भी पूर कर देंगे। हम अापको कुछ ऐसे अासान से तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से अाप अपनी स्किन और बालों को रातों-रात सुंदर बना सकती है। अाइए जानते है कैसे...

 

1. पिंपल्स

पिंपल्स हर लड़की की प्रॉबल्म है। अगर अाप इससे छुटकारा पाना चाहती है तो  रात में सोने से पहले अपने पिंपल पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं। फिर सुबह उठकर धो लें। अाप इसकी जगह शहद और हल्दी का पेस्ट भी लगा सकते है। 

 

2. मुलायम होंठ

होंठों को खूबसूरत बनाना चाहती है तो रात को होंठों को एक मुलायम टूथब्रश से स्क्रब करें और फिर इनपर थोड़ा सा नारियल का तेल या देसी घी लगाकर सो जाएं। 

 

3. स्प्लिट एंड्स 

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले बालों में ऐलो वेरा जेल लगाकर सो जाएं। इससे अापके बाल मुलायम भी होंगे। 

 

4.डार्क सर्कल्स 

रात को फ्रिज में ठंडे किए हुए टी बैग्स को 5-7 मिनट के लिए अपनी आंखो पर रखें। इसके बाद आंखों के नीचे और ऊपर के हिस्सों पर हल्के हाथों से बादाम के तेल से  मसाज करें और फिर सो जाएं।

 

5. खूबसूरत पैर

सुबह उठने के बाद पैर ड्राई और बेजान से लगते हैं। ऐसे में पैरों को धोने के बाद गुनगुने ऑलिव ऑयल या नरियल तेल से इनकी मालिश करें और फिर कॉटन सॉक्स पहनकर सो जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static